बिहपुर: बिहपुर में 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी
बिहपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 28 मई को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। खानका-ए-आलिया फरीदिया मोहब्बतिया बिहपुर के सज्जादानशीन कौनेन खां फरीदी और नायब सज्जादानशीन मौलाना शब्बर खां फरीदी ने बताया कि बिहपुर थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों में सुबह सात से आठ बजे के बीच बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।