मुशहरी: मनरेगा मजदूर 93 दिनों से धरने पर, बकाया भुगतान और जॉब कार्ड की मांग तेज
मनरेगा मजदूरों का धरना लगातार 93वें दिन भी कलक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। मजदूर अपनी बकाया राशि के भुगतान और नए जॉब कार्ड जारी करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मजदूरों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। धरनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से रोजगार नहीं मिल रहा है। इसक