जानसठ: भोपा पुलिस ने मारपीट प्रकरण मामले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
भोपा पुलिस ने दबिश के दौरान मारपीट प्रकरण मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना भोपा इंस्पेक्टर विनोद कुमार की पुलिस टीम ने वाजिद उर्फ बब्बू पुत्र आबिद और दानिश पुत्र बिल्ला उर्फ जाकिर क़ो गिरफ्तार किया है।