जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला मे एक गुड़ कोल्हू मे लगी भीषण आग, चंद मिनटों मे लाखो का सामान जलकर हुआ राख़
ककरौली क्षेत्र के गांव चौरावाला मे बृहस्पतिवार दोपहर को एक गुड़ कोल्हू मे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में गुड़ कोल्हू परिसर मे रखा हुआ ईंधन और कीमती सामान जलकर राख़ हो गया।गुड़ कोल्हू मलिक साजिद ने जानकारी देते हुए बताया की अज्ञात कारणों के चलते यह आग लगी,समय रहते हुए फायर बिर्गेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया जिसमे लाखो का नुकसान की आशंका।