जानसठ: भोपा क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर आवारा पशु की बाइक सवार से भिड़ंत, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
भोपा क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।बताया जा रहा है कि भोपा क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर सुमित बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था तभी अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गया और जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें सड़क हादसे के दौरान सुमित गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से कराया भर्ती।