जानसठ: भोपा क्षेत्र के मोरना मार्ग पर स्टंट करते हुए दो बाइक आपस में भिड़ी, सड़क हादसे में महिला सहित तीन घायल
भोपा क्षेत्र के मोरना मार्ग पर शुक्रवार को उस समय सड़क हादसा देखने को मिला,जब स्टंट करते हुए एक तेजी के साथ बाइक सड़क पर दौड़ रही थी तभी सामने से दूसरी बाइक के साथ टक्कर हो गई।जिसमे परवीन, रितु और नैतिक नामक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया।