जानसठ: भोपा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में शराब क़ो किया बरामद
भोपा पुलिस ने रात्रि बुधवार क़ो एक शराब तस्कर क़ो किया गिरफ्तार।जनपद में चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर छछरौली तिराहे से एक शराब तस्कर निशु क़ो गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है की अवैध रूप से शराब तस्करी जैसे कारोबार क़ो करता था।पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी क़ो जेल भेज दिया है।