इगलास।धर्मवीर सिंह पुत्र मोती सिंह का कहना है कि वह 12 फरवरी को कस्बा गोरई निवासी विनोद कुमार की बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से कस्बा इगलास में मथुरा रोड स्थित सुमंगलम गैस्ट हाउस में आया था बाइक को गेस्ट हाउस की पार्किग में लॉक लगाकर खड़ा करने के बाद शादी में शामिल होने के लिए हॉल में चला गया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब लौटा तो बाइक नहीं मिली।