मैहर: मैहर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 चालान काटे
मैहर में यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्णा मिश्रा के नेतृत्व में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई। टीम ने 32 चालान काटकर 11 हजार रुपये समन शुल्क वसूला। निरीक्षक कृष्णा मिश्रा ने चेतावनी दी कि मैहर ओवरब्रिज पर सवारी बैठाने-उतारने और चढ़ाने के लिए वाहन रोकने वालों पर कल से सख्त कार्रवाई करने कि बात कही है।