अटेर: सिमराव गांव में मामूली बात पर आरोपियों ने 60 वर्षीय वृद्ध से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | Apr 9, 2026 भिंड के देहात थाना इलाके के सिमराव गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने 60 वर्षीय बृद्ध के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज गुरुवार के रोज दोपहर12बजे देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत व पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है