बीदासर: बीदासर में हरीनगर से रामदेवरा सड़क मार्ग का कार्य करवाने की मांग की गई
Bidasar, Churu | Jul 9, 2025 बीदासर। नगर पालिका कार्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय अन्तोदय संबल पखवाड़ा अभियान के तहत लगे शिविर में हाल ही में राजस्व ग्राम हरीनगर को पालिका क्षेत्र में सम्मिलित किए जाने पर ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी ईओ पूनमचंद नाई को ज्ञापन देकर हरीनगर से रामदेवरा सड़क मार्ग का कार्य करवाने की मांग की है।