राघोगढ़: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की 6016 वोटो से जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ में 3 अगस्त शाम को विधायक जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाई बांट कर ढोल नगाड़े बजाए पटाखे चलाएं और जमकर कांग्रेस का झंडा लहराकर कार्यकर्ता नाचे।