भीलवाड़ा: महावीर जयंती पर भीलवाड़ा नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, शहर में 13 मांस की दुकानें करवाईं बंद
अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को भीलवाड़ा नगर निगम ने शहर में सख्ती दिखाते हुए मांस की दुकानों को बंद करवाया है। नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी के कड़े निर्देशों के बाद मंगलवार को निगम की टीम ने विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर कर दुकानों को बंद करवाया।