बेलहर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलहर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख और SSB कैंप में कंपनी कमांडर ने किया झंडोत्तोलन
Belhar, Banka | Jan 26, 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलहर में शान से तिरंगा लहराया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख नीलम देवी और SSB कैंप में कंपनी कमांडर वीरेंद्र कुमार ने झंडोत्तोलन किया। गणतंत्र दिवस पर राजस्व कचरी में सीओ नागेंद्र प्रसाद, दलित टोला में बीडीओ राजीव रंजन, थाना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी डा अनिल ने झंडोत्तोलन किया।