बेलहर: ठाकुरबाड़ी परिसर बेलहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से किया गया नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन
Belhar, Banka | Jan 25, 2024 बेलहर ठाकुर बाड़ी परिसर में आज मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का अवलोकन और श्रवण किया गया। इस मौके पर नव मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यकर्ताओं ने लोक सभा और विधान सभा चुनाव में योगदान देने का संकल्प लिया।