बिदुपुर: ऑपरेशन मुस्कान में बिदुपुर थाना की रचना कुमारी को रिकॉर्ड सफलता, विशेष सम्मान मिला
वैशाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए कुल 165 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस अभियान के तहत पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि आम लोगों की खोई संपत्ति वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है