निज़ामाबाद: बीती रात निजामाबाद में परंपरागत ढंग से निकला सातवीं मोहर्रम का जुलूस, जगह-जगह हुई मजलिस
आजमगढ़ जनपद के ऐतिहासिक कस्बा निजामाबाद में बीती रात सातवीं मुहर्रम का जुलूस परंपरागत और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाला गया जुलूस काजी के इमामबाड़े से शुरू होकर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण करता रहा और इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने जगह-जगह मजलिस कर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मातम किया ।