झुंझुनू: झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड पर सक्रिय चोर गिरोह, बस में बैठी महिला का जेवरात रखा बैग हुआ चोरी
झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड पर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। यात्रियों और सामान की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। तीन साल से सीसीटीवी खराब होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को हुई घटना ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस में एक महिला का जेवरात रखा बैग चोरी हो गया।