झुंझुनू: झुंझुनू जिले में चलाया जा रहा साइबर शील्ड अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक
झुंझुनू जिले भर में साइबर शील्ड अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत रविवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास साइबर अपराधों की रोकथाम व परिवादों के त्वरित निस्तारण तथा साइबर जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिए जिले के 13 थाना अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की साइबर डीएसपी राम खिलाड़ी ने विशेष बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए तो वही पुलिस ने आमजन को इसके प्रति जागरूक भी किया