रॉबर्ट्सगंज: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, 2 मीट की दुकानों को किया सील
सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हैखाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिलेभर में कटे फल, गन्ने के जूस, खुली मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, खाद्य सामग्री को ढककर बेचने की अपील की गई।