चाचौड़ा: ग्राम महेशपुरा में चाचौड़ा एसडीएम तहसीलदार ने जनगणना मकान सूचीकरण का निरीक्षण किया, कार्य की प्रगति देखी
गुना जिले में कलेक्टर केके कन्याल के निर्देशन में जनगणना मकान सूचीकरण का काम जारी है। 3 मई को चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने बताया, दोपहर में ग्राम महेशपुरा में मकान सूचीकरण जनगणना का निरीक्षण किया 1 से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य कर रहे है। मौके पर कार्य की प्रगति देखी और समय सीमा में काम पूरा करने निर्देश दिए। तहसीलदार भी मौजूद रहे।