अशोक नगर: कदवाया के दलित किसान की जमीन पर फिर कब्जे का आरोप, दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आपातकालीन धरने की चेतावनी
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील क्षेत्र में एक दलित किसान ने अपनी कृषि भूमि पर दोबारा अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कदवाया निवासी गणेशराम जाटव ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि ग्राम बख्तर जागीर स्थित उनकी भूमि पर पहले सीमांकन कराकर कब्जा दिलाया गया था।