Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

1 मार्च को वसंत पैलेस में ‘रंग दे बसंती’ होली महोत्सव, कोलकाता की मशहूर डीजे के साथ झूमेगा शहर। #RangDeBasanti #HoliMah...

Musahri, Muzaffarpur | Feb 26, 2026

MORE NEWS

Company का आश्वासन, मशरूम क्लस्टर की जीविका दीदी भूख हड़ताल समाप्त करे, हर समस्या का होगा निदान... #news #reels #mashrum #Muzaffarpur #Bochahan #mushahri #JivikaDidi #company #muzaffarpuradiminister #banks #administration #muzaffarpurdm

Company का आश्वासन, मशरूम क्लस्टर की जीविका दीदी भूख हड़ताल समाप्त करे, हर समस्या का होगा निदान... #news #reels #mashrum #Muzaffarpur #Bochahan #mushahri #JivikaDidi #company #muzaffarpuradiminister #banks #administration #muzaffarpurdm

Musahri, Muzaffarpur | Aug 12, 2026

कांटी में पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन, विकास की रोशनी से जगमगाएगा क्षेत्र

अगले एक वर्ष में 20 और स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की विधायक ई. अजीत कुमार ने जताई प्रतिबद्धता

कांटी। कांटी क्षेत्र के अलग-अलग पांच स्थानों पर एनटीपीसी कांटी के सीएसआर मद से लगाए गए हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन बुधवार को विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया। इस दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। हाईमास्ट लाइट लगने से संबंधित क्षेत्रों में रात के समय चारों ओर रोशनी फैल गई है।
विधायक ई. अजीत कुमार ने बताया कि उनकी विशेष पहल पर कांटी हाईस्कूल चौराहा के समीप, साइन मंदिर, श्रीशिया मठ, मधुबन तथा कुशी बुद्ध पोखर के समीप हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। एक हाईमास्ट लाइट की लागत करीब पांच लाख रुपये है। इस तरह पांच स्थानों पर करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
  उन्होंने कहा कि रोशनी की बेहतर व्यवस्था से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कांटी विधानसभा क्षेत्र को विकास के हर पैमाने पर आगे ले जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगले एक वर्ष में क्षेत्र के करीब 20 और अलग-अलग स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसको लेकर एनटीपीसी कांटी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर पहल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कांटी पुराना चौक एवं कांटी अस्पताल परिसर में भी उनकी पहल पर एनटीपीसी द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाई गई है।
   मौके पर एनटीपीसी कांटी के एजीएम एचआर अजय कुमार गुप्ता, डीजीएम एचआर संजीत कुमार, डिप्टी मैनेजर एचआर सुकांतो मंडल, एचआर-सीएसआर नेहा मिंज, मनमोहन सिंह, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, स्वराज लाल ठाकुर, कौशल किशोर सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, लखदेव ठाकुर, चंद्रकांत ठाकुर, आनंद कुमार, चंदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, शिवेंद्र ठाकुर, सोनू सिंह, चुन्नू ठाकुर एवं विवेक रंजन सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।   
  स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कांटी में पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन, विकास की रोशनी से जगमगाएगा क्षेत्र अगले एक वर्ष में 20 और स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की विधायक ई. अजीत कुमार ने जताई प्रतिबद्धता कांटी। कांटी क्षेत्र के अलग-अलग पांच स्थानों पर एनटीपीसी कांटी के सीएसआर मद से लगाए गए हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन बुधवार को विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया। इस दौरान एनटीपीसी के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। हाईमास्ट लाइट लगने से संबंधित क्षेत्रों में रात के समय चारों ओर रोशनी फैल गई है। विधायक ई. अजीत कुमार ने बताया कि उनकी विशेष पहल पर कांटी हाईस्कूल चौराहा के समीप, साइन मंदिर, श्रीशिया मठ, मधुबन तथा कुशी बुद्ध पोखर के समीप हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। एक हाईमास्ट लाइट की लागत करीब पांच लाख रुपये है। इस तरह पांच स्थानों पर करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोशनी की बेहतर व्यवस्था से आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कांटी विधानसभा क्षेत्र को विकास के हर पैमाने पर आगे ले जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने घोषणा की कि अगले एक वर्ष में क्षेत्र के करीब 20 और अलग-अलग स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसको लेकर एनटीपीसी कांटी के अधिकारियों के साथ वार्ता कर पहल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कांटी पुराना चौक एवं कांटी अस्पताल परिसर में भी उनकी पहल पर एनटीपीसी द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। मौके पर एनटीपीसी कांटी के एजीएम एचआर अजय कुमार गुप्ता, डीजीएम एचआर संजीत कुमार, डिप्टी मैनेजर एचआर सुकांतो मंडल, एचआर-सीएसआर नेहा मिंज, मनमोहन सिंह, रजनीश सिंह उर्फ फौजी, स्वराज लाल ठाकुर, कौशल किशोर सिंह, नंदकिशोर ठाकुर, लखदेव ठाकुर, चंद्रकांत ठाकुर, आनंद कुमार, चंदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, शिवेंद्र ठाकुर, सोनू सिंह, चुन्नू ठाकुर एवं विवेक रंजन सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 12, 2026

Musahri, Muzaffarpur | Aug 12, 2026

Musahri, Muzaffarpur | Aug 12, 2026

जिला में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा; माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोगों ने लिया भाग 
=====================

सरकार के आदेश के आलोक में सम्पूर्ण जिला में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान धूम-धाम से आयोजित किया जा रहा है। 09 अगस्त से इसकी शुरूआत हुई है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इसकी शुरूआत मरीन ड्राईव लेकफ्रन्ट-1 स्थित कम्यूनिटी हाॅल परिसर से हुई, जो लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर कम्पनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर समाप्त हुई।  इस आकर्षक एवं पे्ररणादायक तिरंगा यात्रा में माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार सरकार श्री केदार प्रसार गुप्ता, माननीय विधायक श्री रंजन कुमार, माननीय महापौर श्रीमती निर्मला देवी साहु, माननीय उप महापौर डाॅ. मोनालिसा, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर श्री कांतेश कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी डाॅ. आकांक्षा आनंद सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा में लगभग 11 विद्यालयों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ जीविका दीदियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इसमें काफी बड़ी संख्या में आमलोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी हाथ में तिरंगा लिए हुए राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के नारों तथा संदेशों के साथ आगे बढ़ रहे थे।  

जिलाधिकारी ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सम्पूर्ण जिला में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम भर नहीं है बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जन-सहभागिता का महाअभियान है। इसमें आमलोगों द्वारा काफी बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से सहभागिता दी जा रही है। इससे यह महाअभियान जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है।

जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के बाद माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुशहरी प्रखण्ड अन्तर्गत मधुबनी पंचायत में आयोजित ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान में भाग लिया गया। मधुबनी पंचायत के पंचायत सरकार भवन से देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव के संदेशों पर तिरंगा यात्रा शुरू की गई।  पूरे गांव में यह यात्रा निकाली गई। इसमें माननीय विधायक, मुजफ्फरपुर श्री रंजन कुमार, जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोग एवं अन्य अधिकारीगण शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य अधिकाधिक घरो एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जन-भागीदारी को बढ़ावा देना एवं फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव एवं सभी पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा, बाईक एवं साईकिल रैली, वंदे मातरम का सामूहिक गायन, प्रदर्शनी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी, सेल्फी विद तिरंगा सहित विभिन्न कार्यक्रम इस अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

जिला में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा; माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोगों ने लिया भाग ===================== सरकार के आदेश के आलोक में सम्पूर्ण जिला में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान धूम-धाम से आयोजित किया जा रहा है। 09 अगस्त से इसकी शुरूआत हुई है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इसकी शुरूआत मरीन ड्राईव लेकफ्रन्ट-1 स्थित कम्यूनिटी हाॅल परिसर से हुई, जो लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर कम्पनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर समाप्त हुई। इस आकर्षक एवं पे्ररणादायक तिरंगा यात्रा में माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार सरकार श्री केदार प्रसार गुप्ता, माननीय विधायक श्री रंजन कुमार, माननीय महापौर श्रीमती निर्मला देवी साहु, माननीय उप महापौर डाॅ. मोनालिसा, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव, वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर श्री कांतेश कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा, अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी डाॅ. आकांक्षा आनंद सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा में लगभग 11 विद्यालयों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ जीविका दीदियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इसमें काफी बड़ी संख्या में आमलोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी हाथ में तिरंगा लिए हुए राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के नारों तथा संदेशों के साथ आगे बढ़ रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सम्पूर्ण जिला में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक कार्यक्रम भर नहीं है बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जन-सहभागिता का महाअभियान है। इसमें आमलोगों द्वारा काफी बड़ी संख्या में सक्रिय रूप से सहभागिता दी जा रही है। इससे यह महाअभियान जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है। जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के बाद माननीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुशहरी प्रखण्ड अन्तर्गत मधुबनी पंचायत में आयोजित ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान में भाग लिया गया। मधुबनी पंचायत के पंचायत सरकार भवन से देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव के संदेशों पर तिरंगा यात्रा शुरू की गई। पूरे गांव में यह यात्रा निकाली गई। इसमें माननीय विधायक, मुजफ्फरपुर श्री रंजन कुमार, जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोग एवं अन्य अधिकारीगण शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसका मूल उद्देश्य अधिकाधिक घरो एवं संस्थानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जन-भागीदारी को बढ़ावा देना एवं फ्लैग कोड के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव एवं सभी पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा, बाईक एवं साईकिल रैली, वंदे मातरम का सामूहिक गायन, प्रदर्शनी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी भवनों की त्रिवर्णीय रोशनी, सेल्फी विद तिरंगा सहित विभिन्न कार्यक्रम इस अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 12, 2026

1 मार्च को वसंत पैलेस में ‘रंग दे बसंती’ होली महोत्सव, कोलकाता की मशहूर डीजे के साथ झूमेगा शहर। #RangDeBasanti #HoliMah... - Musahri News