कटंगी: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अनदेखी से सुकली स्टेशन का रास्ता बदहाल, यात्रियों में भारी आक्रोश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधीन तिरोड़ी से इतवारी रेल ट्रैक के प्रमुख रेलवे स्टेशन सुकली की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। रेलवे की घोर लापरवाही के चलते स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात में तो इस पर चलना दूभर हो जाता है। सुकली स्टेशन तहसील क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। तहसील के ग्