अन्नदाताओं का सम्मान, किसानों के हितों के लिए सुशासन का संकल्प! 🌾
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। सुशासन सरकार किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी सुनिश्चित करेगी।
किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही, पिछले वर्ष पंजीकृत एग्रीस्टैक आईडी वाले किसानों को दोबारा पंजीयन से छूट देने का निर्णय लिया गया है।
सुशासन सरकार का संकल्प है कि अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले, हुई धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम हो और किसानों की समृद्धि का मार्ग निरंतर प्रशस्त हो।
किसान हित सर्वोपरि, सुशासन का संकल्प
#VishnuDeoSai #CMChhattisgarh #Chhattisgarh #DhanKharidi #KisanKalyan Sushasan