मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना तिराहा से बोलेरो का टायर खोल ले गये चोर
गोधना तिराहा पर बीती रात चितांव गाँव के कृष्णा कुमार पाण्डेय की बोलेरो खडी थी एनएच का काम होने के कारण जेसीबी से पटरी खोदने के कारण कृष्ण कुमार अपनी बोलेरो घर नहीं ले जा पाये और दुकान पर ही बोलेरो खडी कर दिये रात मे चोरो ने उनके बोलेरो के अगले चक्का का एक टायर खोल ले गये। सुबह चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।