दतिया नगर: शादी समारोह से 8 वर्षीय बालक का अपहरण कर न्यू जेल में किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज की
दतिया में सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक शादी समारोह के दौरान 8 वर्षीय बालक को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जा का मामला सामने आया है। गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 अप्रैल की रात ग्राम निरावल में आयोजित एक शादी समारोह की है। पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने गया था।