कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने समय सीमा की बैठक में आगामी 15 नवंबर से प्रारंभ होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित रहें। टोकन वितरण, भीड़ प्रबंधन, धान की गुणवत्ता जांच, नापतौल, बारदाना उपलब्धता, परिवहन एवं भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी प्रक्रिया के दौरान नियमित निरीक्षण करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
#dhankharidi2026 #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh