लोहरदगा: लोहरदगा में सेवा भारती द्वारा 143वें सप्ताह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 55 लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा 143वें सप्ताह के अवसर पर रविवार सुबह 7:30 बजे चुन्नीलाल स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर हर सप्ताह रविवार को लगाया जाता है, जहां सैकड़ों लोग अपनी स्वास्थ्य जांच कराकर लाभान्वित हो रहे हैं।