लोहरदगा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1216 मामले निपटाए, ₹1,97,71,717 की वसूली हुई
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 को वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सौजन्य से सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को दोपहर 1बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुभाष स