लोहरदगा: बीएस कॉलेज स्टेडियम में JSCA ने T-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीती, सुरेश रैना और हरभजन सिंह रहे मौजूद
लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार शाम 6 बजे समापन बेहद रोमांचक और यादगार रहा। फाइनल मुकाबले में JSCA झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता की टीम को 56 रनों से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।