लोहरदगा: लोहरदगा में सांसद सुखदेव भगत ने मोबाइल मिनी अस्पताल वैन का शुभारंभ किया, गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार शाम 4 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल परिसर में मिनी हॉस्पिटल मोबाइल वैन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मोबाइल वैन जिले के सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचकर उन लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी, जहां डॉक्टरों की कमी या समय पर इलाज मिलने में कठिनाई होती है।