बीते 10 अक्टूबर को सन सिटी न्यूज़ बिहार का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया था। इस खास अवसर पर ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में अररिया के तेज़-तर्रार निष्ठावान पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।
इसी कड़ी में आज सन सिटी न्यूज़ बिहार के संस्थापक अलाउद्दीन खान ने अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी श्री जितेंद्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
Araria, Araria | Nov 13, 2026