बरौनी: चकिया थाना पुलिस ने खोए हुए बच्चे को किऊल रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया
चकिया थाना की पुलिस ने थाना अंतर्गत खोए हुए एक बच्चे को किऊल रेलवे स्टेशन के समीप से सकुशल बरामद किया है। उक्त बरामदगी बुधवार को करीब शाम के चार बजे हुई है।इसकी जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है और पुलिस पदाधिकारी अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। उक्त प्रकरण की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दी गई है।