बरौनी: बरौनी जंक्शन पर ट्रेन में दाब का कर्मचारी की मौत, कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पिछले दिनों बरौनी जंक्शन पर ट्रेन की इंजन एवं बोगी के बीच दबाकर एक रेल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई थी।इसके बाद एक तरफ जहां अधिकारी जांच कर रहे हैं,वहीं मंगलवार को दिन के चार बजे रेल कर्मियों ने काला दिवस मनाया और सरकार के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए। यूनियन के अधिकारियों ने कहा कि कम लोगों ने काम करवाया जाता है और कर्मचारी की उचित देख- रेख नहीं होती है ।