बरौनी: फुलवरिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, पिपरा देवस गांव के युवक की मौत
फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।उक्त घटना मंगलवार को दिन के दस बजे की है।इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और जांच में जुट गई।वहीं इस मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।