उज्जैन शहर: स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्वारा उज्जैन सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में स्वच्छता मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया। मध्यप्रदेश के आठ शहरों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिला, जिसमें उज्जैन को सुपर लीग श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।