गुलाना: एक रात में तीन किसानों के खेतों से मोटर-केबल चोरी,सलसलाई थाना क्षेत्र के तिंगजपुर गांव में घटना, किसानों में दहशत
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर में 19-20 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के खेतों से कृषि मोटर और केबल चोरी कर ली। एक किसान के खेत से 5 एचपी मोटर व करीब 100 फीट केबल, राकेश धनगर के खेत से साढ़े 7 एचपी मोटर व 200 फीट केबल तथा दिनेश तिवारी के कुएं से 5 एचपी मोटर व 80 फीट केबल चोरी हुई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे किसान सलसलाई थाने पहुंचे