कुचायकोट: पुलिस ने भठवा पशुराम गांव से मारपीट के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भठवा पशुराम गांव से पूर्व के मारपीट मामले के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम ओम प्रकाश यादव बताया जा रहा है। जिसकी जानकारी थाना प्रशासन के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 1 बजे दी गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया है।