धनोरा: मुख्य ज़िला एवं चिकित्सा अधिकारी का आदेश, झोलाछाप डॉक्टर पर तीन दिन में करें कार्रवाई
Dhanora, Seoni | Apr 3, 2026 मुख्य जिला एवं चिकित्सा अधिकारी ने धनोरा स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी को आदेशित करते हुए बताया कि सुनवारा स्थित ग्राम में कैलाश साहू नमक झोलाछाप डॉक्टर पंजीयन के क्लीनिक संचालित कर रहे हैं और लोगों का गलत इलाज करने की शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर विकासखंड स्तरीय टीम के द्वारा तीन दिवस में कार्यवाही करने का आदेश जारी किया गया है.