बिजनौर: गांव चंदनपुर में घर में सो रहे व्यक्ति पर पड़ोसी दबंगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Bijnor, Bijnor | Oct 10, 2024 थाना कोतवाली शहर के गांव चंदनपुर में बीती देर रात्रि समय करीब 4:00 बजे घर में सो रहे गांव निवासी प्रीतम सिंह पर पड़ोसी दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। हमले में प्रीतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल व्यक्ति को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।