बिजनौर: अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग पर गांव गढ़ी के पास अनियंत्रित बाइक गिरने से दो युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Oct 9, 2024 बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में जसपुर मार्ग पर बुधवार को समय करीब शाम 6:30 बजे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी से बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।