बिजनौर: बिजनौर के नया गांव में मुख्य मार्ग पर गुलदार दिखा, लोगों में मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | Oct 9, 2024 बिजनौर में बुधवार को शाम करीब 7:00 बजे नए गांव के मुख्य मार्ग पर राहगीरों को गुलदार दिखाई दिया तो लोगों के होश उड़ गए। राहगिरो ने गुलदार की चहल कदमी करते हुए वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने की कवायद में लगी हुई है।