परबतसर: मेगा हाईवे पर बस और दो कारों के बीच हुई भिड़ंत, चार लोगों की हुई मौत, गाड़ियां चकनाचूर, मची चीख-पुकार
परबतसर के मेगा हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस एवं दो कारों के बीच ओवरटेक के कारण टक्कर हुई। मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। पुलिस मृतकों का पता लगाने में जुटी है।