परबतसर: खोखर में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने पौधरोपण किया, ग्रामीणों से किया संवाद
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे परबतसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम खोखर में वंदे गंगाजल जन संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने ग्रामीणों से संवाद भी किया एवं पौधारोपण करने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर राज्यपाल ने स्वयं एक पौधा लगाया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।