परबतसर: पीलवा पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में पीलवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी मुकेश बावरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज करवा कर उसे नारी निकेतन भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार मामले में 23 जुलाई 2024 को प्रकरण दर्ज हुआ।