परबतसर: करोड़पति बनाने का झांसा देकर पीड़ित से लूटे लाखों रुपए, परबतसर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
करोड़पति बनाने का झांसा देकर पीड़ित से आरोपियों ने लाखों रुपए ले लिए। परबतसर पुलिस ने साइबर ठगी के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने जानकारी देते हो बताया प्रकरण में बिहार निवासी चंदन एवं विकास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित से 11 लाख रुपए की ठगी की।