परबतसर: पीलवा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, क्षेत्र में चलाया सर्च अभियान
पीलवा पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। तीनों आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे एवं स्थाई वारंटी भी थे।