शाहपुरा: शाहपुरा में अवैध शराब बिक्री को लेकर लोगों में आक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
शाहपुरा। शहर के नई आबादी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और बढ़ती असामाजिक गतिविधियों के विरोध में स्थानीय नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने पुलिस उपाधीक्षक, शाहपुरा के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।