झाझा: कुरनाडीह गांव में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने की उठाई मांग
Jhajha, Jamui | Sep 3, 2024 लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के कुरनाडीह गांव में ग्रामीणों को कई योजनाओं का लाभ नही मिलने पर भाकपा माले के झाझा प्रखंड कमेटी सदस्य गुलटन पुजहर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को रखा। झाझा पहुंचने के बाद प्रखंड कमेटी सदस्य ने बताया कि उक्त गांव में गरीबों को अबतक जमीन मुहैया नही हुआ है और न ही उनलोगों को अन्य किसी तरह की कोई योजना का लाभ दिया जा रहा है।